Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं, पानी और सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश

MLA Devendra Yadav Bhilai

भिलाई (ओमदर्पण न्यूज़)। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी जमीनी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पानी और सफाई से जुड़ी गंभीर शिकायतों पर उन्होंने नगर निगम और भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के अधिकारियों से चर्चा की और समस्याओं के त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए। … Read more

गृहमंत्री का पुतला दहन पड़ा भारी! उतई में मासूम से दुष्कर्म का विरोध कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित 9 नेता गिरफ्तार

Congress District President Rakesh Thakur Arrested

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)। थाना क्षेत्र के मिनी माता चौक में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में किया गया प्रदर्शन अब राजनीतिक और कानूनी रूप ले चुका है। गृहमंत्री विजय शर्मा के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे के मामले में पुलिस ने रविवार … Read more

महासमुंद: बरौडा चौक से मचेवा कलेक्टोरेट मार्ग का निर्माण बना सिरदर्द, धूल-गिट्टी से राहगीर परेशान; अशवंत साहू ने उठाए सवाल

Mahasamund News

महासमुंद (ओमदर्पण न्यूज़)। महासमुंद में बरौडा चौक से मचेवा (कलेक्टोरेट मार्ग) तक निर्माणाधीन सड़क राहगीरों के लिए भारी दिक्कतों का सबब बन गई है। सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण के कारण मार्ग की स्थिति बदहाल हो चुकी है। सड़क पर फैली धूल और गिट्टी से हादसों का खतरा काफी बढ़ गया है। चूंकि इस मुख्य … Read more

“आंखों की चमक बता रही है, मैं स्वस्थ हूं”: स्वच्छता टीम से मिलीं डॉ. तीजन बाई, दिया आशीर्वाद

Dr Teejan Bai Ganiyari Om Darpan News

422वें सप्ताह गनियारी पहुंची स्वच्छता अभियान टीम, 2 घंटे इंतजार के बाद हुए विश्व विख्यात पंडवानी गायिका के दर्शन तस्वीरें खिंचवाने से मना करने वालीं डॉ. तीजन बाई ने टीम पर लुटाया स्नेह, नातिन भी रह गई अचंभित गनियारी (ओमदर्पण न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के गौरवशाली ग्राम और विश्व विख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के गृह … Read more

कांग्रेस ने की बड़ी सेंधमारी: AAP और शिवसेना (UBT) के सैकड़ों नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, बघेल ने कहा- जल, जंगल, जमीन बेच रही भाजपा

Bhupesh Baghel Labour Day Durg

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)। मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित ‘बोरे बासी तिहार’ में कांग्रेस ने एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जिले के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की अगुवाई में आम … Read more

780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय ‘महा-प्लान’ ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?

Gau Samman Aahwan Abhiyan

गौमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए देशभर के संतों और गौभक्तों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत 5 चरणों वाले एक राष्ट्रव्यापी महा-आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। पांच महीने के सघन जनसंपर्क के बाद आज, 27 अप्रैल … Read more

गो माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने आज सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब: रायपुर में गूंजेंगे भजन, देश की 5 हजार तहसीलों में एक साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन

Go Samman Ahwan Abhiyan Raipur

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। गो माता को ‘राष्ट्र माता’ का सम्मान दिलाने और गोवंश की सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज (सोमवार, 27 अप्रैल 2026) पूरे देश में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत देश की 5000 से अधिक और छत्तीसगढ़ की 229 तहसीलों में एक साथ प्रार्थना पत्र … Read more

‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’: 27 अप्रैल को पूरे भारत की 5000+ तहसीलों में सौंपा जाएगा ज्ञापन, रायपुर में संतों के सान्निध्य में जुटेंगे गौभक्त

Gau Samman Ahwaan Abhiyan

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का सम्मान दिलाने और गौवंश की सेवा, सुरक्षा व संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को पूरे भारतवर्ष की 5000 से अधिक तहसीलों में एक साथ ज्ञापन … Read more

जैरी कोशी की तस्वीरों में दिखेगा ‘प्रकृति का श्रृंगार’

Jerry Koshy

रायपुर। राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय स्थित संस्कृति भवन की कला वीथिका में 25 और 26 अप्रैल 2026 को छायाचित्रों की विशेष प्रदर्शनी “स्नैपशॉट स्टोरीज” का आयोजन किया जा रहा है। ‘प्रकृति के श्रृंगार’ विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी में पूर्व बैंकर और फोटोग्राफर जैरी कोशी द्वारा कैमरे में कैद किए गए शानदार … Read more

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संग्राम: छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा बोले- अपनी राजनीतिक जमीन बचाने विपक्ष ने महिलाओं को किया निराश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam

दुर्ग (ओम दर्पण)। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने विपक्ष, विशेषकर … Read more