Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पत्रकारों ने क्यों लौटाई छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा दी गई राशि?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

सूरजपुर  (पंकज शुक्ला)।

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सहयोगी द्वारा भटगांव विधानसभा मुख्यालय के 10 पत्रकारों को दीपावली के उपलक्ष्य में 11, 11 सौ रुपए फोन पे के माध्यम से भेजे गए थे। लेकिन इस उपहार राशि को पत्रकारों ने लौटा दिया, और यह मामला इन दिनों सूरजपुर जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्यों लौटाई गई राशि?
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के भटगांव मुख्यालय में दीपावली के अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सहयोगी द्वारा 10 पत्रकारों को 11, 11 सौ रुपए फोन पे के माध्यम से भेजे गए थे। लेकिन इन 10 में से 7 पत्रकारों ने इस राशि को ससम्मान वापस कर दिया। इन पत्रकारों ने ‘हैप्पी दीपावली’ का संदेश भेजते हुए मंत्री द्वारा दी गई राशि को लौटाया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पूरे प्रदेश में सुर्खियों में आ गया।

महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विवाद
छत्तीसगढ़ सरकार की एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से नाराजगी जताते हुए भटगांव के मीडिया कर्मियों ने दीपावली उपहार के तौर पर भेजी गई रकम को लौटा दिया। यह पूरा आदान-प्रदान फोन पे के माध्यम से हुआ और इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दीपावली उपहार की नई परंपरा
दीपावली पर उपहार देने की परंपरा आम है, लेकिन अब मीडिया कर्मियों के बीच नगदी उपहार देने की परंपरा शुरू हो गई है। रायपुर से लेकर अन्य मंत्री-विधायकों द्वारा इस तरह की परंपरा को सोशल मीडिया पर खूब चर्चा मिल रही है। भटगांव में महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की तरफ से 11, 11 सौ रुपए भेजने और पत्रकारों द्वारा उसे लौटाने का मामला प्रदेश भर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

पत्रकार महासंघ का आभार
भटगांव विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार महासंघ ने राशि लौटाने वाले पत्रकारों की सराहना की है। महासंघ ने कहा कि पत्रकारिता के सम्मान को बनाए रखने के लिए यह कदम काबिले तारीफ है। मान-सम्मान से समझौता न करने के इस कदम ने दिल जीत लिया है और इसे जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक सराहा जा रहा है।

राशि वापस करने वाले पत्रकार
भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 13 पत्रकारों की सूची मांगी गई थी, जिसमें से 10 पत्रकारों को दीपावली के अवसर पर राशि भेजी गई थी। इनमें से 7 पत्रकारों ने ससम्मान राशि को लौटा दिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment