लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए मिलेगा प्रशिक्षण – वंदना राजपूत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

जोन स्तर पर महिलाओं और युवतियों को सिखाई जाएगी सेल्फ डिफेंस की तकनीक

रायपुर (रोहितास सिंह भुवाल)

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के केंद्रीय महिला मंडल ने महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महिला मंडल की अध्यक्ष वंदना राजपूत ने घोषणा की है कि समाज की महिलाओं और युवतियों को जोन स्तर पर सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण समाज की पारंपरिक तलवारबाजी के साथ ही आधुनिक आत्मरक्षा तकनीकों को भी शामिल करेगा, ताकि महिलाएं विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।

राजनांदगांव जोन में आयोजित एक कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया, जिसमें वंदना राजपूत ने समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इस पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर वंदना ने बताया कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा और राजनांदगांव जोन में इस प्रशिक्षण को लागू किया जाएगा। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास भी प्रदान करेगा।

महिला मंडल ने इससे पहले बेमेतरा जोन के एक कार्यक्रम में प्री-वेडिंग शूट्स पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय भी लिया था। महिला मंडल द्वारा आयोजित महिला एवं युवती सम्मान समारोह में, महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों और प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जा रहा है, जिससे उनके मनोबल में वृद्धि हो रही है।

समारोह में समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा और समाधान के लिए सुझाव भी लिए जा रहे हैं। वर्तमान में, शादी के बाद संबंध विच्छेद के मुद्दे पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वंदना राजपूत ने समाज की क्षत्राणी बहनों से अपने विचार व्यक्त करने और बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने की महत्ता पर जोर दिया।

महिला मंडल आदर्श विवाह को भी प्रोत्साहित कर रहा है, जिसमें समाज के अभिभावकों से सामूहिक आदर्श विवाह में अपने बच्चों की शादी कराने की अपील की जा रही है। इस प्रकार के विवाह न केवल अनावश्यक खर्चों से बचाते हैं, बल्कि बच्चों के भविष्य निर्माण में भी सहायक होते हैं।

महिला मंडल की सचिव छाया ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिनी ठाकुर, उपाध्यक्ष मीना ठाकुर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मीरा भुवाल, कोषाध्यक्ष शशि बघेल, सहसचिव ज्योति ठाकुर, उप सचिव ममता राजपूत, संगठन सचिव संतोषी राजपूत, और सांस्कृतिक सचिव नंदनी राजपूत ने इस समारोह में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज की सभी महिला सदस्य इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment