Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कार्तिक पूर्णिमा पर शिवनाथ नदी तट पर खण्डेलवाल युवा मंच ने किया भव्य दीपदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • सैकड़ों दीपों से जगमगाया शिवनाथ तट, गंगा महाआरती और आतिशबाज़ी ने बनाया माहौल भक्तिमय

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवनाथ नदी तट, गुरुद्वारा के सामने खण्डेलवाल युवा मंच दुर्ग द्वारा भव्य दीपदान एवं गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों दीप प्रवाहित किए गए, जिससे पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इसके बाद गंगा महाआरती और आतिशबाज़ी का आयोजन हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा वर्ग ने विशेष भूमिका निभाई। मंच के अध्यक्ष विनय खण्डेलवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा अरविंद खण्डेलवाल द्वारा तैयार की गई थी, जिसके बाद युवा टीम ने पूरी निष्ठा से तैयारी की।

इस अवसर पर अर्चिता, धनिष्ठा, हिमांशी, स्मृति, खुशी, रौनक, नमन, निखिल, अंकित, नवीन खण्डेलवाल सहित मंच के कई सदस्य उपस्थित रहे।

विनय खण्डेलवाल ने बताया कि दीपदान का उद्देश्य समाज में प्रकाश, सकारात्मकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दीप प्रवाहित कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow