Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

“महासमुंद के गांवों में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब: भाजपा नेता अशवंत तुषार साहू के एक आह्वान पर एकजुट हुआ जनमानस, वीर शहीदों की याद में नम हुईं आंखें!”

AshwantTusharSahu

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • गणतंत्र के उत्सव में गूंजा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का संकल्प, अशवंत तुषार साहू ने तीन ग्रामों में किया ध्वजारोहण

महासमुंद।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समूचा जिला देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इसी कड़ी में राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान नेता माननीय अशवंत तुषार साहू ने ग्राम लाफिंग खुर्द, परसठी और बरौडा बाजार में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। तिरंगा फहराने के पश्चात उन्होंने देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया और भारतीय संविधान के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा, “यह गौरवशाली दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने का अवसर है। आइए, हम सब मिलकर संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें और एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ लें।”

इस गौरवशाली अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भारी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच माननीय लेखराज साहू, वरिष्ठ नेता माननीय सचिन गायकवाड, उप सरपंच माननीय विजय साहू, युवा नेता माननीय प्रेम साहू एवं माननीय रोशन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक गण, स्कूली बच्चे और ग्रामवासी इस राष्ट्रीय उत्सव के साक्षी बने। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow