Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में जलेगी मशाल: 23 मार्च को दुर्ग की सड़कों पर उतरेगा भाजयुमो, आप भी हों शामिल!

BJYM Mashal Rally Durg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमर शहीदों को नमन: 23 मार्च को दुर्ग में निकलेगी भाजयुमो की मशाल रैली, 17 मंडलों के कार्यकर्ता होंगे शामिल

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 23 मार्च (शहीद दिवस) के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा दुर्ग में एक विशाल मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली शाम 5:00 बजे दुर्ग के पटेल चौक से शुरू होकर शहीद चौक (ग्रीन चौक) तक निकाली जाएगी।

यह आयोजन भाजयुमो के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

17 मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होंगे शामिल

आयोजित होने वाली इस मशाल रैली में दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले 17 मंडलों के वरिष्ठ नेता, संगठन एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। रैली के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने और शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास किया जाएगा।

‘शहीद दिवस केवल तिथि नहीं, राष्ट्रभक्ति की ज्योति है’

इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने बताया कि 23 मार्च का दिन केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति की ज्योति, साहस, समर्पण और अदम्य विश्वास का प्रतीक है।

हिमांशु सिंह ने कहा कि जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था और अंग्रेजी हुकूमत का अत्याचार अपने चरम पर था, तब वीर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना आजादी की अलख जगाई थी। उन्हीं की याद में और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

आम जनता से भी की गई अपील

भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस से भी इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग इस मशाल रैली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर देश के वीर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अवश्य अर्पित करें।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow