Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विष्णुदेव साय की पहल रंग लाई, सीएम हेल्पलाइन ने दूर की पथरिया के ग्रामीण की बड़ी चिंता

हेल्पलाइन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

मुंगेली। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आमजनों को समयबद्ध न्याय दिलाने और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के बाद जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन अब फ्रंट फुट पर काम कर रही है। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए यह व्यवस्था अब वरदान साबित हो रही है।

सिस्टम की लापरवाही से अटका था पैसा

इसी कड़ी में मुंगेली जिले के पथरिया निवासी ग्रामीण सम्बत निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपनी लंबित किस्त नहीं मिलने की गंभीर शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई थी। सम्बत लंबे समय से अपनी राशि के लिए परेशान थे, लेकिन सरकारी तंत्र की सुस्ती के कारण उन्हें उनका हक नहीं मिल पा रहा था।

शिकायत दर्ज होते ही विभाग में मची खलबली

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले की गंभीरता को समझा और तत्काल जांच शुरू की गई। अधिकारियों ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए सम्बत निषाद की लंबित किस्त को फौरन जारी कर दिया। समय पर समाधान मिलने से सम्बत निषाद की बड़ी चिंता दूर हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद है। अब उनका अपने परिवार के लिए सुरक्षित एवं पक्का घर बनाने का सपना साकार होने की दिशा में है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow