-
वर्षों पुराने कच्चे मकान से मिली मुक्ति
-
बरसात में टपकती छत और सांप-बिच्छुओं का खत्म हुआ खौफ
-
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की निगरानी में तैयार हुआ आवास
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
जिले की ग्राम पंचायत पंडरीपानी के निवासी कृष्णा बैगा के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना वरदान साबित हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना ने बैगा परिवार को कच्चे मकान की दुश्वारियों से मुक्ति दिलाकर एक सुरक्षित और पक्का आशियाना प्रदान किया है।
कच्चे मकान की चुनौतियों और असुरक्षा का अंत
कृष्णा बैगा लंबे समय से जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन के साथ-साथ सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता था। सीमित संसाधनों के कारण स्वयं पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं था, जिससे बच्चों के भविष्य और परिवार की सुरक्षा को लेकर वे हमेशा चिंतित रहते थे।
शासन की योजनाओं से बदली परिवार की तस्वीर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला प्रशासन और जनपद पंचायत के समन्वित प्रयासों से यह आवास स्वीकृत और निर्मित हुआ। कृष्णा बैगा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उनका परिवार बिना किसी डर के सुकून और सम्मान के साथ रह रहा है। पक्का घर मिलने से उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
राज्य सरकार द्वारा केंद्र के सहयोग से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। साय सरकार का लक्ष्य केवल आवास देना नहीं, बल्कि पारदर्शिता और सतत निगरानी के जरिए ग्रामीण परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करना है।









