Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अब नहीं मिलेगा बिना हेलमेट पेट्रोल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

1 सितंबर से ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ अभियान

 

रायपुर।

राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 सितंबर से “नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर गौरव सिंह से मुलाकात कर उन्हें इस पहल के बारे में जानकारी दी और सहयोग का आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा।

बढ़ती दुर्घटनाएं बनीं अभियान की वजह

अखिल धगट ने बताया कि रायपुर में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इन दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल होने और कुछ मामलों में दुखद मौतें होने की खबरें सामने आ रही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अधिकतर मामलों में दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। इन्हीं आंकड़ों और आम जनजीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

सामाजिक हित में लिया गया निर्णय

धगट ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से सामाजिक हित में “नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। आगामी 1 सितंबर से यह अभियान प्रभावी रूप से लागू होगा। इस अभियान के तहत, केवल हेलमेट पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल दिया जाएगा। इसका सीधा उद्देश्य हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम करना है। एसोसिएशन ने इस जनहितकारी सामाजिक कार्य में शासन-प्रशासन से पूर्ण सहयोग की अपील की है, ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow