Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्पा सेंटर डकैती कांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


रायपुर।

राजधानी रायपुर के चर्चित स्पा सेंटर डकैती कांड में न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 26 अक्टूबर 2025 को कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर में आठ अज्ञात आरोपियों ने धावा बोलकर स्पा संचालक सन्नी मनवानी को बंधक बनाया था और मारपीट के बाद कुल 1,20,000 रुपए की लूट को अंजाम दिया था, साथ ही सीसीटीवी डीवीआर भी चुरा लिया था। इस मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपी प्रथम अग्रवाल (32 वर्ष) को सिमगा इलाके से गिरफ्तार किया है। प्रथम अग्रवाल की गिरफ्तारी के साथ ही घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(2), 115(2), 127(2), 310(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि अन्य चार फरार आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow