Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ननकटठी के राजपूत भवन में जब सरपंच ने फहराया तिरंगा, तो उमड़ पड़ी सैकड़ों की भीड़; देखें कौन-कौन रहा मौजूद!

Republic Day Nankathi Durg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • ननकटठी के राजपूत भवन में गरिमामय ध्वजारोहण संपन्न

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

जिले के ग्राम ननकटठी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन ग्राम के राजपूत भवन में संपन्न हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सरपंच सुशील साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों को याद किया। इस गरिमामय अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच रवि साहू सहित सभी पंचगणों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक जगत से जुड़े प्रबुद्ध जन भी शामिल हुए, जिनमें पंडित रामगोपाल तिवारी और पंडित चंपेश कृष्ण महाराज प्रमुख थे।

 राजपूत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों में कौशल सिंह राजपूत, लोकेश्वर सिंह ठाकुर, मनोज सिंह राजपूत, संतोष सिंह राजपूत, गणेश अग्रवाल, बद्री यादव, धर्मू मरकाम, दयाराम यादव, बलवन, केदार कुंभकार, भागवत निषाद, लाला साहू, महावीर पटेल और बालमुकुंद मरकाम शामिल थे।

Republic Day Nankathi Durg

स्कूली बच्चों में दिखा उत्साह

शिक्षा जगत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्य, वर्षा देवांगन, एवं स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। साथ ही एमजीएम पब्लिक स्कूल के प्रधान पाठक ब्रजराज यादव, वहां की शिक्षिकाएं और नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीण जनों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow