सूरजपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार, 21 मई 2026 को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान एक स्थानीय निवासी के घर पहुंचे और उनकी बच्ची के अन्नप्राशन संस्कार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह और देवकुमारी के निवास पर पहुंचकर न केवल कार्यक्रम में सहभागिता की, बल्कि अत्यंत आत्मीयता के साथ बच्ची को अपनी गोद में उठाकर उसे खीर, हलवा और खिचड़ी खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया।
ज़रूरी खबर: खाद गबन पर CM विष्णु देव साय का हंटर: कोरिया में प्रभारी शाखा प्रबंधक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
ज़रूरी खबर: तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 5550 रु तय, वन आश्रितों को बीमा व शिक्षा का लाभ
मुख्यमंत्री ने किया नामकरण, रखा ‘साक्षी’
अन्नप्राशन संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्ची का नामकरण भी किया। उन्होंने बच्ची का नाम ‘साक्षी’ रखा। प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर और उनके हाथों बच्ची के अन्नप्राशन व नामकरण से मनोज सिंह के परिवार में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी खिलाई खीर
इस विशेष अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी बच्ची साक्षी को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार की परंपरा निभाई और परिवार को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय अवसर पर स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और परिवारजन मौजूद रहे।









